spot_img

पहलगाम का गुनहगार मा’रा गया, पर 6 अब भी बाकी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कुलगाम के गुडर वन क्षेत्र में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक की पहचान शोपियां के आमिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो पहलगाम हमले के बाद तैयार की गई 14 आतंकियों की सूची में शामिल था। दूसरा आतंकी पाकिस्तानी लश्कर का रहमान भाई था। अब तक इस सूची में शामिल 14 में से 8 आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि 6 आतंकी (3 हिजबुल और 3 लश्कर से जुड़े) सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में बाकी हैं। इससे पहले, अगस्त में पुलवामा का हारिस नजीर, मई में शोपियां और त्राल में छह आतंकी मारे गये थे।

अब हिटलिस्ट में बचे 6 आतंकी

  1. जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा (39) – हिजबुल का चीफ ऑपरेशनल कमांडर (ए+ कैटेगरी)।
  2. आदिल रहमान डेन्टू (21) – लश्कर का सोपोर जिला कमांडर (ए+ कैटेगरी)।
  3. आसिफ अहमद खांडे (24) – शोपियां का हिजबुल आतंकी, 2015 से सक्रिय।
  4. नसीर अहमद वानी (21) – लश्कर का सक्रिय सदस्य, 2019 से शोपियां में सक्रिय।
  5. हारून रशीद गनई (32) – अनंतनाग का हिजबुल आतंकी, पीओके से ट्रेनिंग लेकर लौटा।
  6. जाकिर अहमद गनी (29) – लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों पर हमलों और लक्षित हत्याओं में शामिल।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...