spot_img

PAGD के नेताओं ने की जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desK:  जम्‍मू-कश्मीर के सियासी दलों के गठबंधन पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (PAGD) ने सोमवार को कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। इसके बाद ही विधानसभा चुनाव कराए जाएं। गुपकार नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को हुई बैठक पर भी निराशा जताई। गठबंधन का कहना है कि बैठक में राजनीतिक कैदियों की रिहाई समेत भरोसा कायम करने वाले कदम उठाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया। गुपकार नेताओं की यह मुलाकात परिसीमन आयोग के जम्मू-कश्मीर के दौरे से पहले रविवार को हुई। इसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, PDP के मुख्य प्रवक्ता एम वाई तारिगामी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला सहित गठबंधन के अन्‍य नेताओं ने हिस्सा लिया।

Read more:BREAKING : झारखंड के 8 IPS इधर से उधर, Rajiv Ranjan Singh बने रांची डीआईजी

बीजेपी अपने वादे का करे सम्‍मान

गुपकार की बैठक में कहा गया कि जहां तक जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा देने का सवाल है, तो BJP खुद संसद में इसका ऐलान कर चुकी है। ऐसे में उन्हें अपने वादे का सम्मान करना चाहिए। गुपकार का संघर्ष अपना लक्ष्य हासिल करने तक चलता रहेगा।

Read more: चाकू की नोक पर 90 हजार के लूट मामले का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा

जम्मू-कश्मीर से दिल्ली और दिल की दूरी कम करने पर पीएम ने दिया था जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को साढ़े तीन घंटे तक जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक की थी। करीब 2 साल बाद PM मोदी की इन नेताओं से यह सीधी मुलाकात थी। बैठक में मोदी ने संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर से दिल्ली और दिल की दूरी कम होगी। उन्होंने परिसीमन के बाद जल्द विधानसभा चुनाव कराए जाने की बात भी कही और नेताओं से ये भी कहा कि वे इस प्रक्रिया में शामिल हों।

Read more:चाकू की नोक पर 90 हजार के लूट मामले का खुलासा, दो को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...