GARHWA: एफसीआई के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मनमानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को चिनिया धान क्रय केंद्र के गोदाम से बाहर ले जाए जा रहे धान के दो ट्रक को किसानों ने रोक दिया। किसानों का कहना है कि जब तक क्रय केंद्र पर बाहर रखे हुए पूरे धान की खरीदारी नहीं कर ली जाती है, तब तक यहां के गोदाम से धान को दूसरे शहर के गोदाम में नहीं ले जाने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि एफसीआई के अधिकारी किसानों के साथ मनमानी कर रहे हैं। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहां याद दिला दें कि जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर किसानों का रखा हुआ धान सड़ रहा है। परंतु एफसीआई के अधिकारी व कर्मी नहीं खरीद रहे हैं। यहां तक कि जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार के मंत्री के भी आदेश को एफसीआई कर्मी अनसुना कर दे रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
यहां याद दिला दें कि पिछले दिनों गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एफसीआई कर्मियों व पदाधिकारियों को कई बार स्मार पत्र भेज कर सभी किसानों के धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि एफसीआई कर्मी अपनी मनमानी नहीं छोड़ते हैं तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राज्य में इनके प्रचलन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
Read More :प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में धराये, ग्रामीणों ने किया ये…
Read More :खरकई नदी की तेज धार में बह गए दो बच्चे, एक को लोगों ने बचाया, दूसरा लापता






