हॉस्टल में हुई मौ’त के बाद भड़का आक्रोश, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित…

Date:

spot_img
spot_img
Ranchi : रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के छात्रावास में प्रथम वर्ष के बीटेक छात्र आदित्य कुमार की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा उबाल पर है। बिहार के भागलपुर का रहने वाला आदित्य कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुये जांच के लिये तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी करेंगी। समिति में मंत्रालय के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक और एक वरिष्ठ अधिकारी को भी शामिल किया गया है। समिति घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।

हॉस्टल के कमरे में मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगा ली। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से मानसिक तनाव में था।घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे की बताई गई है। उस समय उसका सह-कमरा साथी सक्षम पास के कमरे में गया हुआ था। इसी दौरान आदित्य ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब घटना का पता चला, तो छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दिन पहले उसकी सेमेस्टर परीक्षा हुई थी। एक छात्र की मौत ने उसके सहपाठियों को झकझोर दिया। सूत्रों के अनुसार, छात्रों ने जब आदित्य को फंदे से नीचे उतारा, तब उसकी सांसें चल रही थीं। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद केयरटेकर ने छात्रों को आदित्य के पास जाने और उसे छूने से मना किया। छात्रों का कहना है कि उस समय बिजली कटने के कारण छात्रावास की लिफ्ट बंद थी। ऐसे में गंभीर हालत में आदित्य को पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे बैडमिंटन कोर्ट तक लाना पड़ा। इस घटनाक्रम को लेकर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई है। आदित्य की मौत के बाद छात्रावास परिसर में आक्रोश फैल गया। विद्यार्थियों ने पूरी रात हंगामा किया। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे छात्रों ने खेलगांव-लालगंज मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव को घटना के लिये जिम्मेदार ठहराते हुये उनके इस्तीफे की मांग की। वहीं, लापरवाही बरतने वाले अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने छात्रों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद विद्यार्थी पास के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सड़क पर बैठ गये। घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें :

‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखी अपनत्व की मिसाल…

Ranchi : समाज की असली ताकत उन हाथों में...

बेकन फैक्ट्री के डिप्टी डायरेक्टर बने डॉ नीरज…

Ranchi : झारखंड के जाने-माने पशुपालन अधिकारी डॉ नीरज...

एक साथ 8 लोगों की मौ’त से मचा कोहराम…

Bihar : बिहार के वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र...

जंगलों में मिला SLR से कार्बाइन तक…

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना...

अनंत सिंह की बगावत से NDA में बढ़ी बेचैनी…

Patna : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखी अपनत्व की मिसाल…

Ranchi : समाज की असली ताकत उन हाथों में...

बेकन फैक्ट्री के डिप्टी डायरेक्टर बने डॉ नीरज…

Ranchi : झारखंड के जाने-माने पशुपालन अधिकारी डॉ नीरज...

एक साथ 8 लोगों की मौ’त से मचा कोहराम…

Bihar : बिहार के वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र...

जंगलों में मिला SLR से कार्बाइन तक…

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना...

अनंत सिंह की बगावत से NDA में बढ़ी बेचैनी…

Patna : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक...