Modern रिकर्व धनुष के साथ अब लक्ष्य भेदेंगे हमारे तीरंदाज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ओलिंपिक में स्वर्ण पदक के लिए सहायक बनेगा रिकर्व धनुष
  • अबतक बांस के धनुष के साथ प्रतियोगिता में उतरते हैं खिलाड़ी

रांची : अब हमारे धनुर्धर बांस के नहीं, Modern रिकर्व धनुष के साथ ओलिंपिक सहित सभी कंपीटिशन में साधेंगे लक्ष्य। चाईबासा के स्टार तीरंदाज कोमालिका, कृष्णा और आश्रिता ने तो इसकी बुकिंग भी करा ली है। आर्थिक रूप से कमजोर इन बच्चों को अवसर मिलेगा, अपनी प्रतिभा को दिखाने और राज्य का मान बढ़ाने का।

कोमालिका का चयन ओलिंपिक के लिए हुआ है

चाईबासा निवासी कोमालिका बारी, आश्रिता बिरुली और कृष्णा पिंगुआ तीरंदाज हैं। तीनों बेहद गरीब परिवार के बच्चे हैं। लेकिन धनुष-बाण से लक्ष्य भेदने में माहिर। कोमालिका राज्य की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज है, जिसने स्वीडन में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप, 2018 स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया। आगामी ओलिंपिक के लिए भी कोमालिका का चयन हुआ है और वह इन दिनों पुणे में ओलिंपिक कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सरकार नियम-कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं : HighCourt

सरकार ने की मदद

आश्रिता ने 2019 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। कृष्णा ने खेलो इंडिया आर्चरी चैंपियनशिप 2017 में रजत और 64वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता, 2019 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। लेकिन रिकर्व धनुष नहीं होने के कारण तीनों बेहतर ढंग से अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। गरीबी के कारण सभी तीरंदाज नया धनुष खरीद पाने में असमर्थ थे, लेकिन राज्य सरकार इनकी प्रतिभा से अवगत थी।

इनकी प्रतिभा व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्ति की संभावनाओं को देखा गया। फिर इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत रिकर्व धनुष खरीदने के लिए कोमालिका को दो लाख 70 हजार और कृष्णा व आश्रिता को भी ढाई-ढाई लाख रुपये राशि प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें : …और पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, 2 युवक और युवतियां ऐसी हालत में पकड़ाई कि…

इन्हें भी मिली सहायता

इनके साथ ही तीरंदाज जगरनाथ गागराई, गुनाराम पूर्ति को रिकर्व धनुष के लिए दो लाख 50 हजार रुपये, राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी विमला मुंडा की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक लाख की आर्थिक मदद और लकवा ग्रस्त हॉकी प्रशिक्षिका प्रतिमा बरवा को एक लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता खिलाड़ी कल्याण कोष से प्रदान की गई।

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...

छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार को...

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...