रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से लियाकत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी में मथुरा पुलिस के अलावे डिघ पुलिस (राजस्थान) ने भी रांची पुलिस का सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के रसोईया-सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, इतना बढ़ा मानदेय
डीजीपी का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने के मामले में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था। साइबर सेल के डीएसपी के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने इसकी जांच शुरू की। जांच में उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकेशन पाया गया। एक टीम गठित कर मामले के अनुसंधान के लिए मथुरा भेजा गया। जहां से पुलिस ने लियाकत नामक आरोपी को दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने रेडमी नोट-5, सैमसंग DUOS, विवो- 1907 और रेडमी नोट- 7 मोबाइल जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे दे रहे थे चकमा














