Ranchi : लालपुर की हवा में आज श्रद्धा और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर लालपुर सरना समिति और स्थानीय लोग इकट्ठा हुये। मकसद था “धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती को ऐतिहासिक बनाना।” समाधि स्थल की मिट्टी, जो अपने भीतर इतिहास की गाथायें समेटे है, आज फिर लोगों के कदमों से गुलजार हुई। श्रद्धा के साथ श्रमदान का भाव जुड़ा, किसी ने झाड़ू उठाई, किसी ने फूलों से सजावट शुरू की। हर चेहरे पर एक ही उम्मीद थी कि 15 नवंबर का दिन पूरे झारखंड में बिरसा के नाम से गूंजेगा। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया, मंजय प्रकाश राम के नेतृत्व में बनी इस कमेटी का दायित्व है आयोजन की पूरी तैयारी करना। राजू मुंडा को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने कहा, भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, हमारे आत्मसम्मान की पहचान हैं। उनकी जयंती को पूरे आदर और गौरव के साथ मनाया जायेगा।”
इसे भी पढ़े : रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, इन्हें 1-1 लाख रुपये देने का किया ऐलान…
इसे भी पढ़े : नहीं उड़ पाया तेजस्वी का हेलिकॉप्टर, कैसे की वोट अपील… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : वेंकटेश्वर मंदिर में भ’गदड़, कई की गई जान… देखें वीडियो












