Ranchi : राजधानी रांची में कल होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। रांची, हटिया, तमाड़, कांके और मांडर में CRPF, SSB, JAP, CAPF, झारखंड जगुआर एवं जिला बल के जवान तैनात किये गये हैं। नक्सल एरिया में CRPF की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों में तैनात किये गये जवानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में गड़बड़ नहीं होने दें। मतदान केंद्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को तुरंत हिरासत में ले लेने का आदेश दिया गया है। वहीं रूरल SP से लेकर तमाम DSP स्तर के अधिकारियों को गश्ती करने को कहा गया है।
बॉर्डर पर नाकेबंदी, फ्लाइंग स्क्वाड तैयार
रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि रांची से सटे दूसरे जिलों के बॉर्डर पर मतदान को लेकर नाकेबंदी कर दी गई है। बिना जांच के किसी भी वाहन को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। अवैध शराब और हथियार को लेकर खास निगरानी की जा रही है। वहीं चुनाव में धनबल पर रोक के लिए भी पुलिस सजग है। लगभग आधा दर्जन फ्लाइंग स्क्वाड बनाये गये हैं। ये बूथों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। रांची में क्यूआरटी भी अलर्ट मोड में रहेगी। नक्सल प्रभावित एरिया के पुल-पुलिया के नीचे बम निरोधक दस्ता के द्वारा जांच की जा रही है। चौक-चौराहे पर लगातार चेकिंग की जा रही है। हर छोटे-बड़ वाहनों की जांच की जा रही है।
इधर, खूंटी के दो विधानसभा सीट खूंटी और तोरपा में कल मतदान है। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि पीसफुल चुनाव कराने को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। करीब दो हजार से ज्यादा अर्धसैनिक बल के जवानों को खूंटी में बुलाया गया है। इसमें CRPF, BSF, CISF और SSB के जवान शामिल हैं। जंगल और संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिये खूंटी पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा








