छोटी जमा योजनाओं की ब्‍याज दर में कटौती का आदेश एक दिन में ही हुआ वापस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • फिनांस मिनिस्टिर के गलती से आदेश जारी होने की ट्विट पर विपक्ष ने घेरा

kohram live desk : मोदी सरकार ने छोटी जमा योजनाओं की ब्याज दर में कटौती के फैसले को 24 घंटे से भी कम टाइम में वापस ले लिया है। हैरानी की बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ब्याज में कटौती का आदेश ‘गलती से’ जारी हो गया था। इस पर विपक्ष ने उन्‍हें घेरा है। विपक्षी दल इसे मोदी सरकार की ‘असंवेदनशीलता’ बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :1 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

वित्‍त मंत्री ने भूल सुधार के रूप में दी जानकारी

वित्त मंत्री ने ट्वीटकर कहा, ‘ भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वहीं रहेंगी, जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में थीं। गलती से जारी हुआ आदेश वापस ले लिया गया है।’ वित्त मंत्री के इसी ‘गलती’ या गफलत शब्द पर विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है।

इसे भी पढ़ें :पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक

मध्‍य वर्ग को एक और चोट पहुंचाने की थी नीयत

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा, ‘अगली तिमाही के लिए बचत योजनाओं पर ब्याज दरों का एलान एक नियमित चलन है। सरकार के 31 मार्च के रिलीज में कुछ भी ‘गफलत’ में नहीं हुआ है। बीजेपी सरकार ने ब्याज में कटौती कर मध्य वर्ग को एक और चोट पहुंचाने का निर्णय लिया था। पकड़े जाने पर वित्त मंत्री इसे चूक बता रही हैं।’  उन्होंने कहा कि जब महंगाई 6 फीसदी के करीब है और इसके बढ़ने की ही आशंका है, सरकार 6 फीसदी से कम ब्याज की पेशकश कर मध्यम वर्ग के पेट के नीचे वार कर रही है।’

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

कटौती के अनुरूप लाना होगा ब्‍याज दरों को

जानकारों का कहना है कि यह कटौती होनी तय थी, क्योंकि बैंकों की ब्याज और लोन दरें काफी घट गई हैं। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अध‍िकारी ने बताया, ‘बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बचत और एफडी पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इसलिए बाकी ब्याज दरों को इसके अनुरूप लाना ही होगा।’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...