Sahibganj : नानी घर जाने के लिये घर से निकले जवान लड़के तुषार मंडल की नृशंस हत्या कर दी गई। लगभग 24 साल के तुषार की लाश राजमहल थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के किनारे मिली। तुषार के मारे जाने की फैली खबर के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। घरवाले भागे-भागे मौके पर पहुंचे। तुषार की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। खबर है कि तुषार बीते सोमवार को अपने ननिहाल राजमहल जाने के लिये घर से निकला था। उसका घर साहिबगंज के तीन पहाड़ के नीचला टोला में है। जब शाम में वह घर नहीं लौटा तो घरवालो ने उसे फोन लगाया, उसका फोन स्विच ऑफ था। ननिहाल को भी इस बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद घर के लोग बेहद परेशान हो गये। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका पता नहीं चला। आज सुबह उसकी लाश मिली। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बेटे के मारे जाने के बाद से मां-बाप सदमे में हैं।
इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में शीतलहरी शुरू, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में रहेगी ठिठुरन, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में BP, शुगर और दिल के रोगी रखें पूरा जुगाड़… वर्ना
इसे भी पढ़ें :झारखंड में भोर में निकलने से पहले जान लें ये बातें…
इसे भी पढ़ें :रांची में अब सतायेगी ठंड…
इसे भी पढ़ें :गजब का ठंड एहसास करा गया ‘मिचौंग’, आज मौसम ऐसा…
इसे भी पढ़ें :अगले पांच रोज तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में ठंड कंपाने वाली है, कब से जानें…
इसे भी पढ़ें :PM ने चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर किया अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :पछुवा हवा ने बढ़ा दी ठंड, घना कोहरा दिखेगा… डेट जानें






