spot_img
spot_img
spot_img

सीबीएसई 10वीं-12वीं में एक कमरे में 12 छात्र ही देंगे परीक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार की संख्या बढ़ाई जा रही है। पिछले वर्ष (Last year) लखनऊ में 28 केंद्रों (Centres) पर परीक्षा हुई थी। लेकिन, इस बार करीब 40 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। इस पर  अंतिम फैसला बोर्ड के स्तर पर लिया जाएगा। सीबीएसई के शहर समन्वयक जावेद आलम खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने परीक्षा में सावधानी बरतने के लिए कई बदलाव किए हैं। इस बार एक कमरे में 12 या कमरा बड़ा होने पर 12-12 के अनुपात में बच्चों को बैठाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :  अब साल में 4 बार होगी JEE MAINS;शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल

ऑनलाइन नहीं होंगी परीक्षाएं

कुछ दिनों पहले (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्थितियां स्पष्ट की है। बोर्ड परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए सीबीएसई ने स्पष्ट किया था कि बोर्ड परीक्षाएं लिखित (परीक्षा केंद्रों) ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तारीखों को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में सभी हितधारकों के साथ परामर्श की प्रक्रिया अभी जारी है। परीक्षा जब और जैसे ही आयोजित की जाएगी, वह कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लिखित मोड में होंगी। ऑनलाइन मोड में परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : SSC :  4726 पदों पर होगी नियुक्ति, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

प्रैक्टिकल का विकल्प तलाशा जाएगा


सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर भी स्थितियां स्पष्ट की हैं। सीबीएसई ने कहा है कि यदि छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षाओं में प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं दे पा रहे हैं, तो प्रैक्टिकल परीक्षाओं के विकल्पों को तलाशा जाएगा। हालांकि सीबीएसई ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का विकल्प क्या हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए अब 21 December तक करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...