Ranchi : झारखंड के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में डीजी रैंक के अधिकारी कमल नयन चौबे मंगलवार को रिटायर हो गए। झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर केएन चौबे ने कहा मैं तो पुलिस महकमा का सिपाही हूं। 35 साल पूरी ईमानदारी से अपनी सेवा दी। सेवा का फल भी मिला। महकमे के छोटे-बड़े पदाधिकारी और कर्मियों ने पूरा साथ और सम्मान दिया। आम लोगों ने भी भरपूर साथ दिया। सहयोगियों के प्यार और सम्मान का कर्ज उतारने के लिए एक उम्र भी कम होगी।
विदाई समारोह में पद्म श्री मुकुंद नायक, कर्नल जेके सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ, कोतवाली एएसपी, पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष, अखिलेश्वर पांडेय, अभिनव पाठक, रिटायर्ड डीएसपी केएन चौधरी, अशोक पाठक, सूरज सिंह, दीपक अम्बष्ट, मेन्स एसोसिएशन के केंद्रीय महामंत्री रमेश उरांव के साथ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…












