Bihar : बिहार के बेतिया में 10वीं में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्र इम्तियाज की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव रेलवे लाइन किनारे मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इम्तियाज की हत्या उसके ही दो दोस्तों साजिद हुसैन और फैज अरशद ने की है। इम्तियाज और साजिद एक ही लड़की से एकतरफा प्यार करते थे। वहीं साजिद, इम्तियाज और फैज तीनों ही ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते थे। जिसमें इम्तियाज अली काफी अच्छा खेलता था, इन सभी बातों से उक्त दोनों दोस्तों उससे चिढ़ते थे। दोनों को इम्तियाज रास्ते का रोड़ा लगा, इसलिए चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। जांच को भटकाने के लिए परिजनों को 10 लाख की फिरौती का मैसेज भेजा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है। कैसे क्या हुआ बता गये SP
(2/2) pic.twitter.com/779EegGDC3
— Bettiah Police (@Bettiah_Police) April 16, 2025






