RANCHI : विहिप नेता मुकेश सोनी हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने संदेही गुनहगार इनुस अंसारी को आज गिरफ्तार किया। इनुस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि कुछ दिनों से मुकेश के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले मारपीट भी हुई थी। तभी से मुकेश को सबक सिखाने की ठानी। मौका मिला और ठोक डाला। वारदात को अंजाम देने में साथ देने वाले सहयोगी प्रिंस के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
यहां याद दिला दें कि 16 दिसंबर की शाम 6 बजे खलारी के चिनाटांड़ गांव के पास अपराधियों ने गोली मारकर मुकेश सोनी की हत्या कर दी थी। मुकेश के सीने में गोली मारी गई थी। उस समय वे अपनी जेवर दुकान बंद कर डकरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। हत्या के बाद खूब बवाल मचा था। अगले दिन विहिप ने खलारी बंद कराया था। हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आए थे। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सेल की मदद से इनुस को धर दबोचा। वहीं नामजद प्रिंस फरार है। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें :गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन का बेटा गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें :जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का खून, आरोपी भाई गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :Nora Fatehi की हालत खराब, स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस…देखें Video
इसे भी पढ़ें :250 को उतारा मौत के घाट, 2 धराये
इसे भी पढ़ें :हुस्न को दिखाने के लिए रीम शेख ने पार की सारी हदें…
इसे भी पढ़ें :CO मैडम इतना रुपिया पहुंच जाना चाहिए, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :Rohini Court Blast : पड़ोसी वकील को लगाना था ठिकाना, DRDO साइंटिस्ट ने रची थी साजिश
इसे भी पढ़ें :स्कूल में फूटा कोरोना बम,16 छात्र पॉजिटिव












