बंगाल में एक बार फिर मेडिकल कॉलेज परिसर में निकली चीख…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ओडिशा की एक छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई, जहां पीड़िता अपने मित्र के साथ रात का खाना खाने गई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। दिल को झकझोर देने वाली फैली खबर के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर पहुंची और पीड़िता के माता-पिता से जानकारी ली। पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी। दुर्गापुर कमिश्नरेट के DC ने मीडिया से कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम (WBDF) ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की।

पुलिस के अनुसार, छात्रा शुक्रवार रात 8 बजे के आसपास अपने दोस्त के साथ परिसर के बाहर गई थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों के पहुंचने पर छात्रा अकेली रह गई। आरोपियों ने फोन छीन लिया और कैंपस के बाहर जंगल में ले जाकर कथित रूप से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को किसी को घटना बताने पर सख्त धमकी दी। मोबाइल फोन लौटाने के लिये भी पैसे मांगे गये। पुलिस ने पीड़िता की दोस्त से पूछताछ की और अब CCTV फुटेज की जांच कर रही है। भाजपा ने घटना को लेकर ममता सरकार पर हमला किया, इसे आरजी कर अस्पताल कांड जैसी घटना बताया। वहीं, टीएमसी ने कहा कि ऐसे मामलों पर सियासत करना गलत है और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाये रखने का अनुरोध किया। इधर, पीड़िता के पिता ने मीडिया को बताया कि वे सुबह ओडिशा से दुर्गापुर आये और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि “कॉलेज की पढ़ाई अच्छी है, इसलिये बेटी को मेडिकल के लिये भेजा था। अब हम न्याय की उम्मीद करते हैं।” वहीं, डब्ल्यूबीडीएफ अध्यक्ष कौशिक चाकी ने कहा कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चेतावनी है। उन्होंने न्याय, जवाबदेही और वास्तविक सुरक्षा उपायों की मांग की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...