गढ़वा : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमुद झा ने उड़सूगी पंचायत के उरांव टोला निवासी बसंत भुइंया को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई है। ट्राई साइकिल पाकर बसंत उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने मंत्री और बीडीओ के प्रति आभार जताया।
बीडीओ कुमुद झा ने कहा कि उनका भ्रमण लगातार प्रखंड के सभी गांवों में होते रहता है। भ्रमण के दौरान वह आसानी से जमीनी हकीकत समझ लेते हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करते हैं। मौके पर झामुमो के धीरज दुबे, फुजैल अहमद, वीरेंद्र तिवारी, जितेंद्र दुबे, दिलीप गुप्ता व अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : मकान मालिक का आया कॉल, बात सुन उड़ गए अमूल के प्रोडक्शन हेड के होश
इसे भी पढ़ें : इस देश के सैनिक खाते हैं जहरीले सांप, जानिए क्यूं ….








