spot_img
spot_img

रंग लाई सीएम हेमंत की पहल, नेपाल से आदिवासी युवती का किया गया रेस्‍क्‍यू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एतबरिया को वनवास से मिली मुक्ति, 12 वर्ष बाद अपनी मां से मिल हुई भावविभोर

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर आदिवासी बेटी एतबरिया उरांव को नेपाल से रेस्क्यू कर झारखंड लाया गया है। इसी तरह लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव की एतबरिया का 12 वर्ष का वनवास खत्म हो गया। अब वह आजाद अपने घर में रहेगी। सरकार के सक्रिय और संवेदनशील दृष्टिकोण से उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई।

12 साल बाद मिली, परिवार ने खो दी थी उम्मीदें

एतबरिया अब 32 वर्ष की हो गई है। 20 वर्ष की उम्र में वह अपने पिता बिरसा उरांव के साथ एक ईंट भट्टे पर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश गई थी।  वहीं से वह खो गई थी। इससे संबंधित मामला यूपी के गोरखपुर थाने में दर्ज कराया गया था। एतबरिया के पिता अब नहीं रहे। गुजरते समय के साथ उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके लौटने की सारी उम्मीदें खो दी थी।

ट्वीट बना माध्यम, मिल गई एतबरिया

एतबरिया के नेपाल में होने की जानकारी एक आश्रम द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई। साथ ही हरियाणा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार को भी अन्य मामले की जांच के दौरान एक नेपाली समाजसेवी ने एतबरिया की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट मामले को झारखंड राज्य प्रवासन नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में देते हुए एतबरिया को वापस झारखंड लाने का आदेश किया।  टीम हरकत में आई और उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए नेपाल और भारत के दूतावासों के साथ समन्वय बनाया गया।

इस प्रकार हुई पुष्टि

एतबरिया का उसकी मां और बड़ी बहन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर  यह पुष्टि हुई कि वह स्वर्गीय बिरसा उरांव की बेटी है। तब राज्य प्रवास नियंत्रण कक्ष द्वारा नेपाल से एतबरिया को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। 3 सितंबर 2021 को वह काठमांडू से आईजीआई हवाई अड्डा नई दिल्ली पहुंची। यहां से उसे वापस रांची लाकर लोहरदगा स्थित उसके गांव पहुंचाया जाएगा।

खुश है एतबरिया की बड़ी बहन

एतबरिया की बड़ी बहन खुश है। कहती है, हमने उसके लौटने की सारी उम्मीद खो दी थी। यूपी से वह गायब हुई थी।  बाद में उसे हरियाणा ले जाया गया।  तब से हम उससे नहीं मिल सके। पहले भी हमने मदद मांगी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन पहले सरकार के लोगों ने मेरी मां से संपर्क किया और उन्हें मेरी बहन के बारे में बताया। मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोहरदगा डीसी ने बताया कि एतबरिया को COVID19 वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है।  एहतियात के तौर पर हम उसका और उसके परिवार के सदस्यों का COVID19 परीक्षण करवाएंगे। इसके अतिरिक्त हम उसे राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सभी लाभों आच्छादित करेंगे। ‘मानव तस्करी समाज के लिए एक अभिशाप है। हमें इसे समाप्त करना होगा। हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। मानव तस्करी की शिकार झारखण्ड की बेटियों ने काफी कुछ झेला है। लेकिन, अब और नहीं। मानव तस्करी में शामिल लोग सचेत हो जाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।’

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था अनिकेत

इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….

इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…

इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच

इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)

इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये

इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्‍दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…

इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर

इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)

इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर

इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...