spot_img

सावन की पहली सुबह, बाबा धाम में गूंजता रहा बोल बम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : सावन की पहली सुबह… हवा में हरियाली की खुशबू थी, और दिलों में भक्ति की सरिता बह रही थी। 11 जुलाई को जैसे ही सूरज की पहली किरण फूटती है, देवघर की पावन धरती श्रद्धा के रंग में रंग जाती है। बाबा बैद्यनाथ के द्वार पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। सुबह चार बजे से ही ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु जल लेकर अरघा से महादेव को अर्पण कर रहे हैं। पूरा वातावरण एक अलौकिक ऊर्जा से भर गया है। प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि श्रद्धालु बिना किसी विघ्न के बाबा की शरण पा सकें।

इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा और इन 30 दिनों में चार सोमवार आयेंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को और अंतिम 4 अगस्त को। मान्यता है कि सावन के सोमवारों पर भोलेनाथ स्वयं अपने भक्तों के द्वार आते हैं, और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। हर शिवालय में इस महीने भक्ति की बारिश होगी  लेकिन देवघर में, यह सिर्फ बारिश नहीं, प्रेम और आस्था की बाढ़ होती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...