spot_img

आस्था के पर्व पर प्रशासन अलर्ट मोड में…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : रामनवमी और सरस्वती पूजा की पवित्रता, इन दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पूरी तरह सुरक्षित माहौल में मनाने के लिये जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में DC शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक अहम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था से लेकर हर प्रशासनिक तैयारी की गहन समीक्षा हुई। बैठक के दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने विगत वर्षों के त्योहारों के अनुभव साझा किये। DC ने साफ कहा कि बीते अनुभवों से सीख लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। उन्होंने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी, सतत मॉनिटरिंग और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने निर्देश दिया कि सूचना तंत्र पूरी तरह सक्रिय रखा जाये, किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो।

DC ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को अभी से इन बिंदुओं पर ड्रॉप गेट की समुचित व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे, बैरिकेटिंग और ट्रैफिक प्लान, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती, 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना, DJ और भड़काऊ गानों पर सख्त नियंत्रण पर काम शुरू करने के निर्देश दिये। DC ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाये, अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाया जाये। वहीं, सभी लाइन विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और अपने दायित्वों का स्पष्ट आकलन कर मैदान में उतरने को कहा गया। DC ने स्पष्ट किया कि त्योहारों की तैयारियों को लेकर आगे भी चरणबद्ध बैठकों का आयोजन किया जायेगा, ताकि हर गतिविधि बिना किसी बाधा के संपन्न हो। इस अहम बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, सदर SDO आदित्य पांडेय, बरही SDO  जोहन टुडू सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानेदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...