Garhwa(Nityanand Dubey) : “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार “कार्यक्रम का मुख्य मकसद द्वार-द्वार जाकर हर समस्या का समाधान करना है। किसी को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इस खातिर सरकार ने यह बेहतर इंतेजाम किया है। ऑन द स्पॉट सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। लाचार-बेबश को पेंशन दिया जा रहा है। बेटियों को पढ़ने का बेहतरीन मौका दिया जा रहा है। विदेशों तक बच्चों को पढ़ने भेजा जा रहा है। साड़ी, धोती और लूंगी तक गरीबों को दिया जा रहा है। बेघरों को घर देने की प्लानिंग है। यह कहना है पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर का। मौका था गढ़वा के मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत में आयोजित आपके द्वार कार्यक्रम का। उन्होंने कहा कि शिविर में मिले आवेदनों का तुरंत निपटारा किया जा रहा है।
मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि गांव-देहात में रहनेवाले गरीब लोगों को उनका हक दिलाने में सरकार दिन-रात जुटी हुई है। 8वीं से लेकर 12वीं क्लास तक की छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। साइकिल खरीदने की खातिर छात्र-छात्राओं को 45 सौ रुपये दिया जा रहा है। यह रूपये सीधे उनके बैंक खाते में जा रहा है।
इस अवसर गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है, वहीं यह काम प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास से ही प्रखंड और जिला का सर्वांगीन विकास संभव है। आने वाले दिनों में गढ़वा जिले की एक अलग पहचान होगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धराये ASI…
इसे भी पढ़ें :गुरु रंधावा और शहनाज गिल का यह वीडियो हो रहा वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :गूगल का नया फीचर लॉन्च, YOUTUBE वीडियो को बदलने की परमिशन… जानें
इसे भी पढ़ें :पुलिस में निकली बम्पर वैकेंसी, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :अपडेट हुए पेट्रोल- डीजल के दाम…
इसे भी पढ़ें :संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें








