Kohramlive : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने एक महिला यात्री को अरेसट कर उसके सैंडल में छिपाई गई 4.9 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार की ही है, जब मादक पदार्थ की तस्करी में जुटी महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया था।
सैंडल में 490 ग्राम कोकीन
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के सैंडल में बने खोखले खांचों में छिपाकर रखा गया 490 ग्राम कोकीन बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य 4.9 करोड़ रुपये है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के ठिकाने और उसके बारे में विस्तृत विवरण का अभी इंतजार है।
इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System
इसे भी पढ़ें :Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स
इसे भी पढ़ें :मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…










