Kohramlive : किसी महिला को कभी अंडर वेट बच्चा पैदा होता है, तो कभी बिल्कुल स्वस्थ। ब्रिटेन के बकिंघमशायर में एक एक महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया, उसे देखकर डॉक्टर ही नहीं, उसकी मां और अन्य लोग भी हैरान हो गए। 5 किलो का 2 फीट लंबा बच्चा। 27 साल की एमी स्मित ने सी-सेक्शन के ज़रिये एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जो आम बच्चों से बिल्कुल अलग था। आमतौर पर एक स्वस्थ बच्चे का वजन जन्म के वक्त 3.5 किलो से 4 किलोग्राम तक होता है, लेकिन एमी के बच्चे का वजन गर्भ में ही 5 किलो से ज्यादा हो चुका था।
बच्चे को गर्भ से बाहर लाने में 2 लोगों को लगना पड़ा
बकिंघमशायर के चेडिंगटन के रहने वाली 27 साल की एमी स्मित और 28 साल के उनके पार्टनर जैक को स्कैन्स के ज़रिये ये अंदाज़ा तो था कि उनका बेटा सामान्य बच्चों से ज्यादा स्वस्थ और लंबा पैदा होने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमी और उनके पार्टनर की लंबाई करीब 6 फीट है। ऐसे में बच्चे का लंबा होना कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन 2 फीट की लंबाई की कल्पना किसी को नहीं थी। बच्चे को गर्भ से बाहर लाने में 2 लोगों को लगना पड़ा, तब जाकर उसे खींचा जा सका।
बच्चे एक बड़ी बहन भी
बच्चे का नाम जैग्रीस रखा गया है और उसकी एक बड़ी बहन भी है। उसे पूरे परिवार का खूब प्यार मिलता है और उसके ब़ॉडी स्ट्रक्चर को देखते हुए अभी से जैग्रीस के पिता ने उसे रग्बी प्लेयर बनाने का फैसला कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें
इसे भी पढ़ें :बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 की दर्दनाक मौत, देखें…
इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर
इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री








