Kohramlive : चंद रुपये कमाने की खातिर मदाई मंडल ने जो कुछ किया, उसपर सहसा यकीन नहीं, पर यह सच है कि उसने सोना तस्करी की खातिर अपने जिस्म के गुदा हिस्से का इस्तेमाल किया। BSF के जवानों ने जब उसे भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर पकड़ा तो खुली नजर में उसके बदन पर कुछ नहीं पाया गया, पर जब उसके बदन पर मेटल डिटेक्टर सटाया गया तो उसके पेट के नीचले हिस्से के पास बीप की आवाज आने लगी। उसने जवानों से साफ-साफ कहा कि उसके पास कोई धातू नहीं। जवानों को अपने मेटल डिटेक्टर पर खूब भरोसा था। मदाई मंडल को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां एक्स-रे किया गया तो सारा माजरा सामने आ गया। उसके पेट के निचले हिस्से में आठ सोने के बिस्कुट दिखाई दिये। वह सोने के बिस्कुट को बॉडी कैविटी में छुपा कर ले जा रहा था। यह सोना उसे 24 परगना के बिठारी में रहनेवाले सुरेश को देना था। यह काम करने के एवज में उसे केवल 300 रुपये मिलने वाले थे। पकड़े गये तस्कर और सोने को कस्टम कार्यालय टेंटुलिया को सौंप दिया गया है। जब्त सोने की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइंस इलाके में आ*त्म*घा*ती हमला, 28 की मौ*त












