spot_img
spot_img

OMG ! अपने ही फुफेरे भाई के पास मिली गायब कॉलेज गर्ल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने वाली कॉलेज गर्ल को खोज निकाला गया है। हजारीबाग से गायब हुई यह लड़की रांची के नामकुम में मिली। यहां वह अपने फुफेरे भाई मोहन प्रसाद के साथ रह रही थी। मोहन प्रसाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा के रहने वाले तिलक महतो का बेटा है। वह पहले से शादीशुदा है। हजारीबाग के दारू थानेदार अमित कुमार ने रांची की नामकुम पुलिस की मदद से गायब कालेज गर्ल को खोज निकाला। थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कालेज गर्ल अपने फुफेरे भाई के साथ रांची के नामकुम में है। उसे एक लॉज में रखा गया है। टेक्निकल सेल की मदद ली गई और आज यानी सोमवार को भोर में तीन से चार बजे के बीच छापेमारी की गई। लड़की को उसके भाई के साथ धर लिया गया। पुलिस दोनों को अपने साथ हजारीबाग ले गई। लड़की का 164 बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल के लिए भेजा गया। वहीं मोहन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानेदार अमित कुमार ने बताया कि दोनों के बीच साल 2021 से ही चक्कर चल रहा था। बीते साल 21 अगस्त को मोहन महतो ने कॉलेज गर्ल को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। दोनों छुप-छुप कर मिला भी करते थे। इल्जाम है कि बीते 15 सितंबर को मोहन महतो ने कॉलेज गर्ल को रांची के बूटी मोड़ बुलाया था। पहले से तय योजना के मुताबिक कॉलेज गर्ल बूटी मोड़ पहुंच गई। वहां मोहन उसका इंतजार कर रहा था। उसे रिसीव कर सीधे नामकुम के एक लॉज में ले गया। तब से दोनों वहीं रह रहे थे।

यहां याद दिला दें कि 17 साल की नाबालिग कॉलेज गर्ल बीते 15 सितंबर को अपने घर से निकली थी। मां से बोली थी कि कॉलेज जा रही है। मां अनीता देवी ने बताया था कि उस दिन वह सिर्फ खीर खाकर घर से निकली थी। बोली थी कि  पीहू के घर खाना खा लेगी। पर वह ना तो कॉलेज गई और ना ही पीहू के घर। देर शाम तक वापस नहीं लौटी थी, तो घरवालों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। अब दारू पुलिस ने उसे रांची से खोज निकाला है।  सुनें क्या बोले दारू थानेदार अमित कुमार…

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...