OMG! हजारीबाग में मेकअप का नकली सामान… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Manoj/Shiv Kumar) : हजारीबाग में नकली मेकअप का सामान बेचने वाले 6 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इन्हें हजारीबाग के फेमस सुंदरी मार्केट से हिरासत में लिया है। यह मार्केट लोहसिंगना थाना इलाके में है। इनके ठिकानों से लगभग 5 लाख रुपये के नकली मेकअप के सामान बरामद किये गये हैं। लोहसिंगना थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक नामी कंपनी के नाम का नकली मेकअप का सामान धड़ल्ले से हजारीबाग के मार्केट में खपाया जा रहा है। यह शिकायत कंपनी की लीगल अटॉर्नी नयनतारा ने दर्ज कराई थी। नयनतारा ने पुलिस को बताया था कि कंपनी को कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि बाजार में कंपनी के नाम का डुप्लीकेट सामान बिक रहा है।

सबसे ज्यादा माल सुंदरी मार्केट में बेचा जा रहा है। नयनतारा की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। थानेदार अरविंद कुमार एक्टिव हुए और सुंदरी मार्केट पर धावा बोल दिया। कुल 6 दुकानों में रेड कर भारी मात्रा में नकली मेकअप के सामान जब्त किये। वहीं, 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। थानेदार ने बताया कि जांच के बाद हिरासत में लिए गये लोगों के खिलाफ कॉपीराइट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। सुनें क्या बोले लोहसिंगना थानेदार अरविंद कुमार…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश

इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...