OMG : बिना काम किये सालाना कमाई 3 करोड़, कंपनी पर केस… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ऐसा अजब-गजब दुनिया में बहुत कम ही सुनने को मिला होगा कि कोई शख्‍स कमाई करता है करोड़ों की, मगर नौकरी में उसे कोई काम नहीं करना पड़ता है। आयरलैंड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक मीडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड के रहने वाले डरमॉट एलेस्टर मिल्स (Dermot Alastair Mills) काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्‍हें नौकरी में करोड़ों रुपये मिलते हैं, पर एक भी काम नहीं करना पड़ता है। इस कारण गुस्‍से में आकर उन्होंने कंपनी के खिलाफ केस कर दिया है।

आयरिश रेल में फाइनैंशियल मैनेजर है डरमॉट

रिपोर्ट के अनुसार, डरमॉट आयरिश रेल में फाइनैंशियल मैनेजर हैं और उन्होंने साल 2014 में कंपनी के आर्थिक मामलों से जुड़ी शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी थी। इसके बाद से उनसे काम छीन लिया गया, पर नौकरी से नहीं निकाला गया। अब वो नौकरी पर आकर सिर्फ अखबार पढ़ते हैं और खाना खाते हैं। इन सब चीजों के अलावा उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया और हर महीने सैलेरी पाते हैं। आयरलैंड वर्क प्लेस रिलेशन कमीशन से बात करते हुए डरमॉट ने कहा कि वो रोज दो अखबार खरीदते हैं और उसे लेकर अपने क्यूबिकल में चले जाते हैं। फिर कंप्यूटर खोलकर मेल चेक करते हैं पर उन्हें ना के बराबर मेल आते हैं क्योंकि अब उन्हें काम से जुड़ी कोई जानकारी या संदेश नहीं दिया जाता है  ना ही कंपनी के आंतरिक मामलों से जुड़े कोई मेल आते हैं। फिर वो अखबार पढ़ने के बाद फिर मेल देखते हैं और अगर किसी मेल का जवाब देना होता है तो दे देते हैं या फिर कोई काम आ जाता है तो उस काम को कर देते हैं।

कंपनी की खामियों के बारे में प्रशासन को दी थी जानकारी

डरमॉट ने बताया कि पहले उनके पास कंपनी के कैपिटल बजट की जिम्मेदारी थी। साल 2010 में उन्हें प्रमोशन भी दिया गया था, पर उन्हें जबरदस्ती 2013 में एक दूसरी पोजि‍शन पर रख दिया गया और उसके बाद उन्हें 3 महीने की सिक लीव दे दी गई, जब वो छुट्टी से लौटे तो उन्होंने गौर किया कि देनदारों के रुपये को लेकर कुछ गड़बड़ी कंपनी में चल रही है। उन्होंने कंपनी के ऊपरी प्रशासन को मार्च 2014 में इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री को भी इसकी जानकारी दी थी। तब से उन्हें सारे कामों से मुक्त कर दिया और उनके बजट में भी कटौती कर दी गई।

पहले मिलते थे 68 करोड़ सालाना, अब 3 करोड़

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें सालाना 68 करोड़ रुपये मिला करते थे पर अब सिर्फ 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। जब शख्स के वकील ने उसे एहसास दिलाया कि उसे तो खुश होना चाहिए कि कुछ ना करने के लिए उसे 3 करोड़ रुपये मिलते हैं तो उसने कहा कि वो अपने स्किल को काम पर ना लगाने से निराश है। शख्स ने कंपनी के खिलाफ केस कर दिया है और अगली सुनवाई अगले साल है।

इसे भी पढ़ें : नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं नाविक बनेंगी, नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं

इसे भी पढ़ें : TMC नेता अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले बम ब्लास्ट, 2 की गई जान

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में ऐसे भी आ सकती है मौ*त, डरा गया हर मुसाफिरों को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : दूल्हा-दुल्हन के उड़ गये होश, सूना पड़ा आंगन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों