Kohramlive : भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला ( Ola Electric ) बहुत जल्द दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करनेवाली है। OLA GIZ और S1 Z स्कूटर आम जनता के लिये सुकून देने वाला है। OLA इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भाविक अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मौजूदा पोर्टफोलियो में विस्तार किया गया है, यह नई इलेक्ट्रिक स्कूटर से लोगों को बेहद फायदा देगा। उन्होंने खुलासा कि OLA GIZ और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी अगले साल अप्रैल से शुरू हो जायेगी। इस स्कूटर की कीमत 39999 रूपये होगी। केवल 499 रुपये देकर इस स्कूटर को बुक किया जा सकता है।
रेंज होगी शानदार (Ola Electric)
कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में बहुत अच्छी रेंज मिलेगी। कंपनी के द्वारा इस स्कूटर में रिमूवेबल बैट्री पैक दिया गया है जो इसकी चार्जिंग को बेहद आसान बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पर्याप्त रेंज, मजबूत फ्रेम, खास डिजाइन और रिमूवेबल बैटरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह बेहतर सेफ्टी प्रदान करेगी। सिंगल चार्ज में यह 112 किलोमीटर का रेंज देगी और इसके 12 इंच के टायर बेहद शानदार है।






