spot_img
spot_img
spot_img

हे भगवान है कहां रे तू …बेटी की डोली की जगह उठी पिता की अर्थी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : घर से बेटी की डोली उठने वाली थी। सब तैयारी हो चुकी थी। सभी लोग खुश थे, अचानक से एक हादसा हुआ और खुशी का माहौल गम में बदल गया। बेटी की डोली उठने की जगह पिता की अर्थी उठी। परिजनों की चीत्‍कार से माहौल गमगीन हो गया, हर किसी के आंखों से आंसू झलक गए।

चतरा के पुरानी कचहरी निवासी जोधी राम की बेटी की शादी थी। जोधी मंगलवार को सगे संबंधियों के साथ टेंपो में सवार होकर बेटी की शादी के लिए भद्रकाली मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान ईटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर थानेली तेतर के पास एक पिक‌अप वैन से टक्‍कर से बचने में ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरा। जिसमें लड़की के पिता जोधी राम और नानी कुंती देवी की मौत मौके पर हो गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं टेंपो में सवार छ: अन्‍य लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्‍यक्ति को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बेटी की चीत्‍कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर किसी के आंख में आंसू भर गए।

इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक

इसे भी पढ़ें :महादेव की नगरी में काढ़े से हुआ बारातियों का स्वागत, ऐसा रहा रिएक्‍शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...