spot_img
spot_img
spot_img

हर हाल में जरूरतमंदों को मिले योजना का लाभ : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्‍यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की बैठक

RANCHI : सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक हर हाल में पहुंचाएं। राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना, जॉब कार्ड सहित विभिन्न तरह के आवेदनों का मौके पर निपटारा करने के लिए पूरे राज्य में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान शुरू किया गया है। 15 नवंबर 2021 को उलिहातू से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा। इस अभियान का समापन 29 दिसंबर 2021 को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के दिन होगा। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी जिलों के डीसी के साथ मीटिंग में कही।

कोई भी महिला हड़िया न बेचे, यह सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राज्य के किसी भी कोने में कोई भी महिला हड़िया बेचती नजर न आए। सीएम ने सभी डीसी को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम के मद्देनजर सभी जिलों में कंबल वितरण कार्य ससमय हो यह सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी के अभाव में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अतएव प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को अपने हक एवं अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक करें तथा योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वावलंबी बनाने हेतु राज्य सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं को गति देकर लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।

 इनकी रही मौजूदगी

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव कैबिनेट वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले हिमानी पांडे, सचिव उद्योग पूजा सिंघल, सचिव पथ निर्माण सुनील कुमार, सचिव पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद अमिताभ कौशल, सचिव ग्रामीण विकास मनीष रंजन, सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता राजेश कुमार शर्मा, सचिव श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास प्रवीण टोप्पो, सचिव जल संसाधन प्रशांत कुमार, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी कृपानंद झा, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…

रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...