Hazaribagh : ”बेशक, काम करते वक्त माइंस में चाहे कोई दिक्कत-परेशानी हो बेखटके उसे दूर करें और अपनी जान हिफाजत में रखकर काम करें। जब कभी हम माइंस में होते हैं तो कोई एडमिनिस्ट्रेटिव हायरारकी नहीं होती। हम सब एक समान होते हैं। बिना झिझक कहीं कोई दिक्कत हो तो समस्या एक दूसरे से शेयर करें और सही-सलामत काम पर फोकस करें।” यह कहना है NTPC के चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के उप-महाप्रबंधक यतीश कुमार का। मौका था परियोजना के 66 वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 का। यतीश कुमार ने कहा कि चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना में कभी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अपने साथ काम करने वाले सहयोगियों को इसे कायम रखने के लिये प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर परियोजना के सभी छोटे-बड़े अधिकारियों ने खदान सुरक्षा को लेकर शपथ खाई। वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को खदान सुरक्षा को लेकर जगाने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद आसपास गांव से आई बालिकाओं ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर अलग शमां बांधा। इन बालिकाओं का हौसला अफजाई किया गया।
इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। परियोजना के अपर-महाप्रबंधक पवन वसंतराव खांडवे और उप-महाप्रबंधक यतीश कुमार, रांची के DDM अजास मोहम्मद सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। 15 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक चलने वाली इस खान सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के खान सुरक्षा निदेशक (DGMS) अफताब अहमद एवं उनकी टीम ने खदान का जायजा लिया। पकरी बरवाडीह माइंस की पीट ऑफिस पहुंचे अधिकारियों को पगड़ी पहना उनका जोरदार स्वागत किया गया। अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, भले ही उत्पादन कम हो जाये। किसी भी हालत में सुरक्षा से कभी भी कोई समझौता नहीं करना है। अधिकारियों ने परियोजना में दुर्घटना रहित माहौल पर जोर देते हुए कहा की हम “नियर मिस” पर जोर दे रहे हैं, ताकि आगे हादसों से बचा जा सके। मुख्य अतिथि की हैसियत से आये अफताब अहमद ने कहा कि लोगों को साधारण भाषा में इसकी जानकारी देना पकरी बरवाडीह की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस मौके पर आयोजित संगीत-नृत्य और नाटक की प्रस्तुती को सराहा, वहीं सबका हौंसला अफजाई कर गये।
इसे भी पढ़ें : खतरनाक जगहों पर सेल्फी न लें, सिक्युरिटी रहेगी टाइट… जानें














