spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में पोषण रथ निकला गांव–गांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : “सही पोषण-देश का मजबूत भविष्य” का संकल्प लेकर गढ़वा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह-2025 की शुरुआत की। समाहरणालय परिसर से DC दिनेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया, तब हर ओर से एक ही संदेश गूंजा, स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध भारत की ओर कदम बढ़ाना है। यह पोषण रथ 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक पूरे जिले में घूमेगा और गांवों, कस्बों, पंचायतों में जाकर लोगों को पौष्टिक भोजन के महत्व और सही खानपान की आदतों के बारे में जागरूक करेगा। विशेषकर महिलाओं और बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा और समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में लोगों से आग्रह किया कि वे अपने खानपान में हरी सब्जियां, दालें, अनाज और फल शामिल करें, ताकि बच्चे स्वस्थ और मजबूत बन सकें।

कुपोषण पर प्रहार, स्वस्थ भारत का संकल्प

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य कुपोषण पर रोक लगाना और “स्वस्थ परिवार – सशक्त समाज–समृद्ध भारत” के सपने को साकार करना है। इस एक महीने के अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां, कार्यशालायें, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगितायें आयोजित होंगी, ताकि हर वर्ग तक पोषण का संदेश पहुंच सके।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...