Hazaribagh (Sunil Sahu) : खुद के पैरों में महिलाओं को खड़ा करने के मकसद से उन्हें मशरूम की खेती करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उन्हें स्पेशल कृषिकरण किट दी जा रही है, ताकि मशरूम की खेती, रबड़ मेकिंग, स्ट्रा मेकिंग आदि से जुड़ी तकनीकों का उपयोग वे बेहतर तरीके से कर सकें। करीब 800 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। मशरूम की खेती का तौर-तरीका सीख जाने पर महिलाओं की माली हालत में भी सुधार होगी। यह नेक काम NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा किया जा रहा है।
महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुये परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब एवं शिव प्रसाद ने कहा कि NTPC केरेडारी परियोजना की इस पहल से बेहतर रिजल्ट सामने आये हैं। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस कोशिश को बेहतरीन बनाने में कई स्वयं सेवी संस्था और संस्कृति महिला समिति की सराहनीय भूमिका रही है। महिलाओं को स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह एक अद्भुत कदम साबित हो रही है। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं केरेडारी बाजार में खुद की मेहनत से उपजाये मशरूमों को बेच रही है। इससे उनकी माली हालत में गजब का सुधार हुआ है। महिला अपने सपने को साकार कर रही है। ये महिलाएं SHG के माध्यम से कई गांवों से हैं। इस अभियान को सफल बनाने में परियोजना के अपर-महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता, मानव संसाधन विभाग से रोहित पाल, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लु एवं अधिकारी श्रीमती अल्का पांडा की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : देश में इस जगह मिला नया तेल भंडार… जानें
इसे भी पढ़ें : लोअर बाजार से नीली स्कूटी सवार हुआ अरेस्ट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : थाने में लगाई आ*ग, घटना CCTV में कैद…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ वासियो के लिए खुशखबरी, अब इस ट्रेन का होगा ठहराव… जानें
इसे भी पढ़ें : बरियातू में गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… जानें क्यों














