spot_img

पर्यावरण संरक्षण की तरफ NTPC का बड़ा कदम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के प्रमुख फैज तैय्यब ने कहा कि NTPC का मकसद देश में केवल ऊर्जा पूर्ति और लोगों को रोजगार देना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से बचाने का भी है। वहीं, सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मदद करने में भी NTPC पीछे नहीं। कंपनी ऐसा प्लैटफॉर्म और माहौल बनाना चाहती है कि आने वाली पीढ़ी को दिक्कत-परेशानी न हो। वे सुखी और समृद्ध जीवन जी सकें। मौका था वन विभाग को पौधरोपण के लिए चेक सौंपने का।

NTPC की ओर से आज वन विभाग को 17 करोड़ रुपये दिये गये। एनटीपीसी परियोजना प्रमुख प्रभारी फ़ैज तैय्यब ने क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सतीश चंद्र राय के दफ्तर में ज़िला वन पदाधिकारी शबा आलम अंसारी को चेक संबंधित चेक सौंपा। वन संरक्षक सरोज भाई पटेल की मौजूदगी में वन संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए सौंपा गया। इस रकम की मदद से वन विभाग इलाके में करीब 54960 पौधे लगायेगी।

फैज तैय्यब एवं चट्टी बरियातु परियोजना के प्रमुख नवीन गुप्ता ने वहां मौजूद सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों का एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं में अहम योगदन के लिए धन्यवाद किया। साथ ही भरोसा दियाला कि एनटीपीसी इस क्षेत्र में खनन गतिविधियों को चलाने में सभी नियमों का पालन कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

मौके पर अपर महाप्रबंधक असीम मिश्रा, बीरेन्द्र कुमार एवं उप महाप्रबंधक सुनील चौधरी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @03.11.2023 : 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख