Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोल परियोजना (PB-CMP) ने टस्कर अवार्ड्स 2025 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुये तीन प्रतिष्ठित श्रेणियों में जीत हासिल की है। स्थानीय समुदायों की भागीदारी और सकारात्मक बदलावों पर आधारित फिल्म को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह फिल्म PB-CMP के संवेदनशील दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी को सामने लाती है। ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने, उन्हें मंच देने और प्रेरित करने की इस पहल ने खेल व समरसता की नई मिसाल कायम की है।
खनन और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये विशेषकर वंचित वर्गों के बच्चों की शिक्षा को लेकर PB-CMP की कोशिशों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह का आयोजन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हुआ, जहां पुरस्कार सांसद डॉ. शशि थरूर और केरल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किये गये। PB-CMP की ओर से जनसंपर्क अधिकारी दिलीप ठाकुर ने ये पुरस्कार स्वीकार किये।
क्या है टस्कर अवार्ड्स?
यह मंच देश की अग्रणी सार्वजनिक कंपनियों, निजी संस्थानों और बहुराष्ट्रीय संगठनों को उनके सामाजिक, तकनीकी और नवाचार आधारित कार्यों के लिए सम्मानित करता है। तीन बड़ी जीत – एक मजबूत संदेश: PB-CMP की ये उपलब्धि बताती है कि खनन परियोजनाएं केवल खनिज ही नहीं, आशा, अवसर और बदलाव भी उत्पन्न कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : RCB का बड़ा फैसला, रद्द मैच का पूरा टिकट रिफंड
इसे भी पढ़ें : तिरंगे की छांव में ललकार, अमित शाह का ऐलान…






