spot_img
spot_img
spot_img

RCB का बड़ा फैसला, रद्द मैच का पूरा टिकट रिफंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक अहम फैसला किया है। शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन RCB टीम मैनेजमेंट ने ऐलान किया है कि हर वैध टिकट धारक को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। डिजिटल टिकट वालों को उनके ऑरिजिनल पेमेंट मोड पर 10 कार्य दिवसों में रिफंड मिल जायेगा। काउंटर से टिकट खरीदने वालों को टिकट लौटाकर कैश रिफंड मिलेगा। RCB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “17 मई को RCB और KKR के बीच मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था, इसलिए सभी वैध टिकट धारक पूर्ण धनवापसी के पात्र हैं।” IPL 2025 में  KKR का सफर यहीं खत्म हो गया। वह ग्रुप चरण में बाहर होने वाली चौथी टीम बनी। वहीं, RCB को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिये सिर्फ एक जीत की दरकार है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...