Hazaribagh(Sunil Sahu) : 76वां गणतंत्र दिवस पर NTPC की NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया। वहीं परियोजना के मेहनतकश कर्मचारियों के योगदान को सराहा और उनकी हौंसला अफजाई की। समारोह की शुरुआत परियोजना के प्रोजेक्ट हेड फैज तैय्यब ने तिरंगा फहराकर की। इसके बाद उन्होंने साइट पर तैनात CISF और SISF के टुकड़ी का निरीक्षण किया और उनकी सेवा के प्रति सम्मान और तारीफ की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुये परियोजना प्रमुख ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को सलाम किया और पकरी बारवाडीह प्रोजेक्ट द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, समर्पण और टीमवर्क की सराहना की, जिसने प्रोजेक्ट की निरंतर प्रगति और सफलता में योगदान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा “आपकी अथक मेहनत ने न केवल प्रोजेक्ट की वृद्धि में योगदान दिया है, बल्कि हमारे राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाई है”।
समारोह में गुब्बारे छोड़े गये, जो स्वतंत्रता और एकता की भावना के प्रतीक थे और कर्मचारियों को उनकी असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये। कर्मचारियों को बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड, मानवीयता पुरुष पुरस्कार, और पावर एक्सेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता मिली।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल थीं, जिनमें महिलाओं के लिए खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं। कर्मचारियों, महिला क्लब के सदस्यों और बाल भवन के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जिससे दिन की खुशहाल और उत्सवी भावना में चार चांद लग गये।
आयोजन का समापन गर्व और एकता की भावना के साथ हुआ, जिसने NML पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की निरंतर वृद्धि और सफलता के प्रति सभी कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता को फिर से सशक्त किया।















