मुंह के छाले अब आपके मुंह नहीं लगेंगे, जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंह के छालों अनेक लोग परेशान रहते हैं।  सामान्‍य रूप से ऐसा एलर्जी, हॉर्मोन्स में बदलाव, पेट के इंनफेक्शन से हो सकता है। दांत से मुंह के अंदर खरोंच लगना या किसी कारण गाल कटने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। पेट के इनफेक्शन से ये ज्यादा होता है। इसलिए पेट साफ करने के बारे में सोचने की जरूरत है। पेट में दर्द, पेट में ऐंठन, कॉन्सटिपेशन रहने जैसी समस्याएं होती है, जिसके कारण मुंह में छाले निकलते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। आपको ये घरेलू उपाय करने चाहिए। छाले को चिकित्सीय भाषा में कैंकर सोर (Canker sore)  भी कहा जाता है।

तुलसी के पत्‍ते लाभकारी

तुलसी के पत्‍ते बहुत लाभकारी हैं। तुलसी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए इसके पत्ते (Basil Leaves) को दिन में दो बार पांच पत्ते खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

इसके अलावा एक चम्मच सुबह खाली पेट खसखस (Poppy Seeds) को गर्म पानी के साथ लेने से भी मुंह के छाले ठीक होते हैं और जल्द आराम मिलता है।

नारियल तेल और हल्‍दी भी कारगर

नारियल के तेल से भी मुंह के छाले को खत्म किया जा सकता है। नारियल तेल को पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ये पेट को ठंडा रखता है और मुंह के छाले ठीक करता है। घर में हल्दी (Turmeric) आसानी से मिलने वाला सामान है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पानी मिक्स कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें और इसे मुंह के छाले पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें। इससे आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में दिखें सीएम हेमंत सोरेन, किसी को किया टर्मिनेट तो किसी को शोकॉज

इसे भी पढ़ें : तीन दिन बाद उठनी थी बिटिया की डोली, पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस