Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की 15 दिनों में डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिये नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की है। वोटर ID की डिलीवरी अब सिर्फ दो हफ्तों के भीतर होगी, वह भी ट्रैकिंग सुविधा के साथ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर संधू व डॉ. विवेक जोशी की देखरेख में ई-गवर्नेंस और डिजिटल सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इससे लोकतंत्र में भागीदारी को नया बल मिलेगा।
ECI की नई प्रणाली कैसे काम करेगी
- नाम जोड़ने या अपडेट करने के साथ ही प्रक्रिया चालू
- हर स्टेज पर SMS अलर्ट, कब बना, कब भेजा गया, कहां पहुंचा
- ECINet प्लेटफॉर्म से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
- डाक विभाग का API सीधे ECI सिस्टम से जोड़ा गया
- डेटा सिक्योरिटी और पारदर्शिता बनी रहेगी








