spot_img
spot_img
spot_img

अब पर्यटकों को मिल सकेगा Glass Skywalk का मजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोरोना महामारी के बीच पर्यटन के लिए खुशखबरी, पहले जाना पड़ता था चीन

सिक्किम के पेलिंग में स्थित है यह पर्यटन स्थल

प्रति व्यक्ति टिकट शुल्क मात्र 50 रुपये  

ऊंचाई से डरने वालों को नहीं दी जाएगी इजाजत

 कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना वायरस महामारी के बीच पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार, अब आप देश में ही पर्यटक Glass Skywalk का मजा ले सकते हैं। इससे पहले Glass Skywalk के लिए चीन जाना पड़ता था, लेकिन अब पर्यटक देश में ही स्काई ग्लास वॉक कर सकते हैं। चीन के हेबई प्रांत में एस्ट तैहांग ग्लास स्काई वॉक है। कोरोना काल में आपको गाइडलाइंस को पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य है और शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा। जिन लोगों को ऊंचाई से डर हैं, उन्हें ग्लास स्काई वॉक की अनुमति नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : Diabetes के लिए Medicine है Peanut, बढ़ते वजन को करे काबू

कहां है Glass Skywalk

अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको सिक्किम जाना पड़ेगा। यह पर्यटन स्थल सिक्किम राज्य के पेलिंग में स्थित है। पेलिंग स्थित Glass Skywalk चेनरेजिग मूर्ति के सामने है। यह प्रतिमा 137 फीट ऊंची है। जबकि इस प्रतिमा का अनावरण 2018 में किया गया था। सिक्किम का यह ग्लास स्काई वॉक देश का पहला स्काई वॉक पर्यटन स्थल है। इस स्थान से चेनरेजिग मूर्ति, तीस्ता और रंगीत नदियों का दीदार हो सकता है।

कैसे कर सकते हैं Glass Skywalk

Glass Skywalk का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे शाम तक है। पर्यटक इस समय के दौरान Glass Skywalk कर सकते हैं। प्रति व्यक्ति टिकट शुल्क मात्र 50 रुपये हैं। यह स्थान पेलिंग से महज ढाई किलोमीटर दूर है। अगर किसी व्यक्ति को वर्टिगो यानी चक्कर आने की समस्या है अथवा ऊंचाई से डर लगता है, उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अगर किसी व्यक्ति हृदय गति तेज चलती है, तो उस व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्लास स्काई वॉक के दोनों ओर रेलिंग है। पर्यटक इस रेलिंग के सहारे अंतिम छोर तक जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भगवा रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं साधु-संत, जानें रोचक कहानी…

Kohramlive : महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में चारों तरफ साधु-संन्यासी...

लिफ्ट में क्यों लगा रहता है मिरर? वजह जानकर रह जायेंगे हैरान…

Kohramlive : मॉल, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, ऑफिस और कई जगहों...

पिता की प्रॉपर्टी पर बेटी का कितना हक? क्या कहता है कानून… जानें

Kohramlive : आमतौर, ज्यादातर परिवार में देखा जाता है...

Aadhar Card का यहां हो सकता है बेजा इस्तेमाल

Kohramlive : जिंदगी का अहम हिस्सा बन गये आधार...

चंद रात की दुल्हन

Kohramlive : इंडोनेशिया के पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव...