Ranchi : आउटसोर्स हटाने व अपनी अन्य मांगो को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ आगामी 23 सितम्बर को प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेगा। यह फैसला आज संघ के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में सेक्टर 2 धुर्वा में हुई बैठक में लिया गया। अजय राय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त CM सोरेन ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही आउटसोर्स व अनुबंध खत्म कर सभी को नियमित करेंगे, मगर उनका वादा अधुरा ही रह गया। अब संघ चुपचाप नहीं बैठेगा, आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
श्रमिक संघ की मांगें
आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर ऊर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करें, होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1 हजार रुपये से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट व अनुभव का लाभ पिछले हुये बहाली के तर्ज पर तय हो, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो, सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुये एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो जैसी मांग शामिल हैं।
बैठक में अमित कुमार कश्यप, विजय सिंह, मुकेश कुमार साहू, जलील अंसारी, सरफराज अहमद, अमित मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, शिव साह, वैभव सागर, बाल गोविंद महतो, सुरेन्द्र सिंह, रजनीकांत मेहता, राजकुमार प्रमाणिक, गोविंद मुंडा, पवन कुमार, शिवचरण महतो, आशीष तिग्गा, राजकुमार राज, अनिल तिग्गा, प्रकाश नायक,अनिकेत सिंह, संजीत महतो, रविंद्र झा, अजय चौधरी एवं लक्ष्मण टोप्पो सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…










