Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के लिए एक बड़ी कानूनी पहल शुरू हो चुकी है। 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर 2025 तक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर, जिले में 90 दिनों का “मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) सह DLSA अध्यक्ष दिनेश कुमार के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। DLSA सचिव निभा रंजन लकड़ा ने बताया “लोगों को यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि मध्यस्थता यानी Mediation, सस्ता, सरल और जल्दी न्याय दिलाने का कारगर तरीका है। इसमें पैसे, समय और रिश्तों तीनों की बचत होती है।” वहीं, सचिव लकड़ा ने बताया कि ऑफलाइन, ऑनलाइन या हाइब्रिड किसी भी माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। सभी मौजूदा मध्यस्थ इस मुहिम में शामिल होंगे और हर दिन मध्यस्थता सत्र आयोजित होंगे। इस अभियान में वैवाहिक झगड़े, एक्सीडेंट क्लेम, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी केस, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता केस एवं बेदखली से जुड़े विवाद निपटाये जायेंगे। यह अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत (NALSA व MCPC के कार्यकारी अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…
Health Desk : भारत में लाखों लोगों की सुबह...
चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…
Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...
22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…
Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...
जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…
Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा...
RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक...












