Kohramlive : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… पटना से दिल्ली की यात्रा अब 8 घंटे में पूरी कर सकते हैं, क्योंकि इस रूट के लिए सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। यह तो आप जानते ही हैं कि पटना से हावड़ा के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही दौड़ने वाली है। मौजूदा समय में पटना से रांची के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में लगेगा स्लीपर कोच
रेल मंत्रालय ने यह आदेश दे दिया है कि वह सारी ट्रेनें जो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर प्रयोग में लाई जा रही हैं, अगर वह 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करती हैं, तो उनमें स्लीपर कोच जरूर डाले जाएं। इस एक्सप्रेस ट्रेन में पटना दिल्ली रूट पर स्लीपर के साथ यात्रा की बातों को विराम लग गया है। जल्द ही इस ट्रेन की घोषणा होने के साथ ही इस रूट पर स्लीपर के साथ-साथ चेयर कार का किराया भी बता दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण ध्यान दें : अब यहां तक जाएगी Tatanagar-Danapur Express
इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG के निदेशक का निधन…
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल : 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें- किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : झारखंड में इस दिन भारी बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक…








