Kohramlive Desk : किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार चिंतित ही नहीं है, बल्कि लगातार प्रयास कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से बैंकों को एक और निर्देश दिया है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों से किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को आसानी से कर्ज देने के लिए कहा है।
केसीसी का किया गया रिव्यू
बैठक के बाद मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) का रिव्यू किया और इस बात पर विचार किया कि कैसे संस्थागत ऋण इस क्षेत्र को उपलब्ध कराया जा सकता है। वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड ने कहा था कि बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री ने की और मछली पकड़ने और डेयरी क्षेत्र में लगे सभी लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जारी करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, ‘एक अन्य सत्र में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर यह निर्णय किया गया कि प्रायोजक बैंकों को उन्हें डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी सुधार में मदद करनी चाहिए।’
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं
इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार
इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम










