Hazaribagh,Chouparan(Krishna Paswan) : लंबे समय से खस्ताहाल लराही रोड (सिंघरावां मोड़ से कारीपहरी तक) को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें अब रंग लाने लगी हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष एवं स्थानीय मुखिया बिरेंद्र रजक की अगुवाई में ग्रामीणों ने सड़क का निरीक्षण कर इसकी दुर्दशा की जानकारी सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव को दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सड़क की खराब स्थिति को गंभीर मानते हुये शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी और उम्मीद का माहौल है।
मुखिया रजक ने बताया कि डुमरी व लराही पुल के पास बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यह मार्ग चौपारण के कई गांवों को जोड़ता है, ऐसे में इसकी मरम्मत बेहद जरूरी है। निरीक्षण के मौके पर पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, गोविंदपुर मुखिया प्रतिनिधि दशरथ यादव, अधिवक्ता व समाजसेवी बसंत साव, त्रिलोकी यादव, संजय यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।












