Kohramlive : PM Modi 25 अप्रैल को केरल में रहेंगे, जहां वह देश की पहली Water Metro को हरी झंडी दिखाएंगे। Water Metro एक यूनिक अर्बन मास ट्रांजिट सिस्टम है, जो ट्रेडिशनल मेट्रो के जैसे ही ट्रांसपोर्टेशन एक्सपीरिएंस देगी। इस वाटर मेट्रो को कोच्चि से रवाना किया जाएगा, जो कोच्चि के आस-पास के 10 द्वीपों को आपस में जोड़ने का काम करेगी। जिसमें हर निश्चित अंतराल पर लोगों को बेहद किफायती कीमत पर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। इस वाटर मेट्रो को कनेक्टिविटी के बुनियादी ढांचे को देखते हुए तैयार किया गया है जिससे यात्रियों को सफर में आराम मिलेगा।
अधिकारियों ने बताया कि इसे यात्रियों की सुविधा के हिसाब से और पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लोगों के सफर को यादगार बना देगी। इस मेट्रो को तैयार करते हुए यात्रियों की सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया है और समय की पाबंदी का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने लाइट मेट्रो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इसे बनाने का खर्च पारंपरिक मेट्रो का 40 फीसदी ही आएगा। इसे आने वाले समय में गोरखपुर, श्रीनगर और जम्मू में चलाने की योजना बनाई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोच्चि के इस प्रोजेक्ट में 12 बोट्स और 14 टर्मिनल होंगे। इनमें से चार टर्मिनल पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की पहली वाटर मेट्रो है। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना करीब 78 किलोमीटर में फैली हुई है जिसके लिए 15 रूट्स तय किए गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट को राज्य की महत्वाकांक्षी योजना बताया है।













