अब बड़े पर्दे पर दिखेंगे सुरेश रैना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के दिल की धड़कन, ‘चिन्ना थला’ सुरेश रैना, अब क्रिकेट के बाद सिनेमा में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रैना जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं, और इस बात की पुष्टि खुद प्रोडक्शन हाउस Dream Night Stories (DKS) ने की है।

वीडियो टीजर में दिखा रैना का रील अवतार

DKS ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रैना एक क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री करते नजर आते हैं। दर्शकों की तालियों और चीयर्स के बीच रैना का वॉक देखकर ये साफ है कि फिल्म की कहानी क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन लॉगन कर रहे हैं और निर्माता डी. सरवण कुमार हैं। यह DKS प्रोडक्शन की पहली फिल्म है और इसमें रैना लीड रोल में नजर आयेंगे।

शिवम दुबे ने किया लोगो लॉन्च

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने ऑफिशियली DKS प्रोडक्शन का लोगो लॉन्च किया, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर माहौल और गर्म हो गया है।

सुरेश रैना – क्रिकेट का ‘Mr. IPL’

  • 322 इंटरनेशनल मैच, करीब 8000 रन

  • भारत के पहले बल्लेबाज जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक

  • 205 IPL मैच, 5,528 रन, और

  • CSK को 4 बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका

 फैन्स की दीवानगी अब सिनेमा हॉल तक

क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज और कूल एटीट्यूड के लिए मशहूर रैना अब कैमरे के सामने एक नई पारी खेलने वाले हैं। सोशल मीडिया पर टीजर वायरल हो चुका है और फैंस बेसब्री से फिल्म के नाम और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...