spot_img
spot_img

अब पेट्रोल पर मिलेगी सब्सिडी, DC ने दिए कड़े आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का गहराई से मंथन किया गया। वहीं राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों की लिस्ट तैयार की गई। डीसी के सख्त आदेश दिया है कि किसी भी हालत में समय पर खाद्यान्न का वितरण हो जाए। मार्च में राशन के वितरण में आई कमी को देख उन्होंने नाराजगी जताई। धान के उठाव के लिए कड़े निर्देश दिए गए। डीसी ने पेट्रोल पर सब्सिडी देने हेतु सीएम सपोर्ट ऐप और सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना पर जोर देने का आदेश दिया है। वहीं 22306 कार्ड रद्द कर दिए गए।

मीटिंग में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड में सदस्य को जोड़ने हेतु कुल 60977 आवेदन लंबित हैं, जबकि बीएसओ स्तर पर 95971 आवेदन लंबित हैं। डीएसओ द्वारा बताया गया कि डीएसओ लॉगिन से अपू्रवल के बाद राज्य स्तर से आवेदन क्यू हो जाने के कारण निष्पादन नहीं हो पा रहा है। DC ने इस संबंध में विभाग से पत्राचार करने का निदेश डीएसओ को दिया।

नये हरा राशन कार्ड की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बीएसओ लॉगिन में 16760 आवेदन लंबित है, नये राशन कार्ड कार्ड के लिए ग्राम सभा और निगम क्षेत्र में वार्ड सभा का अपू्रवल अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यथाशीघ्र ग्रामसभा से आवेदन अप्रूव करवा कर नया हरा राशन कार्ड बनवाने का निदेश दिया गया।

प्रखंडवार खाद्यान्न का उठाव नहीं करनेवाले राशन कार्डधारियों के कार्ड डिलीशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया अनुसार खाद्यान्न का उठाव नहीं करनेवालों का कार्ड रद्द करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 6 महीने पहले जिला में खाद्यान्न उठाव न करने वाले राशन कार्डधारियों की संख्या 34972 थी, जो अब 12666 है।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, जिला सहकारिता पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एफसीआई, सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं मिलर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 3 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें :सूरज कालिंदी म*र्डर केस में 4 धराये, क्या बोल गये SDPO… देखें

इसे भी पढ़ें :बाजार गया विकास फिर नहीं लौटा वापस… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें

इसे भी पढ़ें :टॉपर्स के जश्न का दिन होगा आज, CM हेमंत देंगे पुरस्कार…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के बेरोजगारों को इस महीने मिलेगी खुशखबरी, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप 3 के नाम…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...