अब बेलपत्र की तस्करी, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी में बेखौफ बेलपत्र का गोरखधंधा चल रहा था। लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें के बाद बीती रात वन विभाग की छापेमारी से इस बात का खुलासा हुआ। WB 57 E 4224 नंबर की सिमरन बस से बेलपत्र की तस्करी पकड़ी गई। भारी मात्रा में अवैध बेलपत्र मिले। इसे पश्चिम बंगाल भेजा रहा था। वन रक्षी कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना पर रात में चली स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने बस को रोका, तलाशी में हरा सोना बेलपत्र निकला। भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि कार्रवाई के वक्त स्थानीय तस्करों और वनकर्मियों में तीखी नोकझोंक हुई। विभाग के 2 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी घायल हो गये। इस बीच चौंकाने वाली बातें ये है कि वन विभाग के कर्मियों पर 30 हजार रिश्वत लेने का इल्जाम लगा है। इस बिंदु पर आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।

इधर, कुछ ग्रामीण बोले सालों से चल रही थी तस्करी, अब जाकर कोई कार्रवाई हुई है। विभाग की सख्ती का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत किया। लोगों की मांग है कि निष्पक्ष जांच हो, तस्करों के साथ-साथ भ्रष्ट कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो एवं वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिये ठोस इंतजाम किये जायें।

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...