spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Google का लेटेस्ट फीचरआया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना हुआ आसान

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : दुनियाभर में काफी लोग गाड़ी चलाते वक्त किसी को मैसेज या कॉल करते हैं लेकिन ये काफी खतरनाक होता है. Google अब एक फीचर लेकर आया है जिससे यूजर्स के लिए कार चलाते वक्त कॉल रिसीव करना और मैसेज रिप्लाई करना थोड़ा आसान हो जाएगा.

गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक,भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल मैप्स में Google असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को जारी किया जा रहा है. ये फीचर पहले केवल US के लिए उपलब्ध था. अब इसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और भारत जैसे कुछ और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है.

गूगल ने सपोर्ट पेज पर लिखा है कि यूजर्स वॉयस का इस्तेमाल कर कॉल और टेक्स्ट सेंड और रिसीव कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स नए मैसेज का क्विक तरीके से रिव्यू भी कर पाएंगे. गूगल ने कहा है कि ड्राइविंग मोड के जरिए यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि वे बिना नैविगेशन स्क्रीन छोडे़ ही ये सब कर पाएं.

गूगल असिस्टेंट यूजर्स को नए मैसेज पढ़ कर सुना देगा, ताकी उनका ध्यान सड़क पर रहे और उन्हें फोन पर ना देखना पड़े. एंड्रॉयड यूजर्स को इनकमिंग कॉल्स के लिए अलर्ट्स भी मिलेंगे और इन कॉल्स को यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए ही कट या रिसीव कर पाएंगे.

ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल ऐसे करें:

गूगल का कहना है कि ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यूजर्स को केवल गूगल मैप्स ओपन कर किसी डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन ऑन करना होगा. फिर स्क्रिन पर ड्राइविंग मोड का पॉप नजर आएगा उस पर टैप करना होगा. इसका एक और तरीका भी है.

इसके लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड फोन्स में असिस्टेंट सेटिंग में जाना होगा या ‘हे गूगल, ओपन असिस्टेंट सेटिंग्स’ कहना होगा. इसके बाद ‘ट्रांसपोर्टेशन’ में जाकर ड्राइविंग मोड को सेलेक्ट कर ऑन करना होगा. ये फीचर फिलहाल केवल 4GB रैम के साथ वर्जन 9.0 या इससे ऊपर वाले एंड्रॉयड फोन्स के लिए उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: