Kohramlive : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह धमकी कपिल शर्मा के अतिरिक्त कई अन्य सेलेब्रिटीज को भी पहले मिल चुकी है, जिनमें राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा शामिल हैं। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में लिखा था, “हम आपकी हालिया गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमें लगता है कि यह आपके ध्यान में लाना जरूरी है, यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, कृप्या इस संदेश को गंभीरता से और गोपनीयता के साथ देखें।” ईमेल का हस्ताक्षर ‘बिष्णु’ के नाम से किया गया है। सेलेब्रिटीज से आठ घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की गई थी, अन्यथा व्यक्तिगत और पेशेवर मोर्चों पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को बीते 14 दिसंबर को धमकी मिली थी।
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों को ये शपथ दिलाई गई…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेट के दीवानों के लिये कल का दिन बेहद खास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस रोज रिंकू और प्रिया कर सकते हैं शादी, खुला राज…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…









